चैत्र नवरात्रि पर दमोह में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापना, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा..
दमोह। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम उत्सव समिति द्वारा मोरगंज गल्ला मंडी में प्रभु श्रीराम की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
प्रतिमा स्थापना से पूर्व बुधवार शाम 7 बजे घण्टाघर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर से मोरगंज गल्ला मंडी तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी नागरिक एवं समिति के सदस्य शामिल होकर भक्ति भाव से प्रभु श्रीराम का गुणगान करेंगे।
श्रीराम उत्सव समिति के संयोजक विक्रांत गुप्ता ‘विक्की’ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भव्य मंगल आगवानी का हिस्सा बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें। प्रतिमा स्थापना के बाद मोरगंज गल्ला मंडी में प्रतिदिन आरती एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु सहभागिता कर सकेंगे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..