भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू, भगवान परशुराम प्रकटोत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक..
शिव-पार्वती मंदिर में जुटे विप्रजन, 20 अप्रैल के प्रकटोत्सव के लिए बनाई गई प्रचार-प्रसार की रणनीति..
दमोह। भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी के 20 अप्रैल 2026 को होने वाले प्रकटोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज की प्रथम बैठक सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए विप्रजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान प्रकटोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टीम बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही बैठकों, सोशल मीडिया, फ्लेक्स, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर एडवोकेट मनीष नगाइच ने “सेल्फी विद फेसबुक” अभियान का सुझाव दिया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया। इस अभियान के तहत ब्राह्मण समाज के सदस्य एक-दूसरे से मिलकर साथ में सेल्फी लें और भगवान परशुराम प्रकटोत्सव का निमंत्रण संदेश लिखते हुए फोटो को फेसबुक एवं व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा करें, ताकि आयोजन के प्रति जागरूकता और सहभागिता बढ़ाई जा सके।
, जिम्दरिया..
पंडित श्याम दुबे जी ने अपनी टीम के साथ 1 से लेकर 10 वार्ड की जिम्मेदारी ली है वे अपनी टीम के साथ संपर्क करेंगे 20 अप्रैल भगवान परशुराम की प्रकट उत्सव की जानकारी एवं हल्दी चवल पत्रक वितरण करेंगे साथ ही साथ सभी वार्डों में बैठक भी सपन्न करवाएंगे।

इसी क्रम में ग्राम की जिम्मेदारियां लेते हुए पंडित तुलसीराम तिवाजी जी , पंडित सतीश त्रिपाठी जी , पंडित शंकर गौतमजी , पंडित मुकेश पांडे जी , पंडित मगन महाराज जी द्वारा ग्रामों में संपर्क किया जाएगा एवं बैठक संपन्न की जाएगी।
अन्य बच्चे हुए ग्राम एवं वार्डो के लिए।
पंडित मनु मिश्रा जी , पंडित अनिल , अनिल बैरागी जी , पंडित अखिलेश हजारी जी , पंडित मोनू पाठक जी , पंडित सतीश तिहार जी , पंडित गणेश मिश्रा जी , पंडित मनीष नगाइच जी , पंडित बी एम दुबे जी , अभय भट्ट जी जमना प्रसाद चौबे एवं युवा वर्ग मिलकर और बैठकर अन्य बैठकों में अन्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपेगे।
अगली बैठक मंगलवार 31 मार्च को..
सर्व ब्राह्मण समाज ने जानकारी दी कि आगामी दिनों में बाड़ों एवं ग्राम स्तर पर भी बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिससे समाज के अधिक से अधिक लोग आयोजन से जुड़ सकें।

साथ ही दिनांक 31 मार्च 2026, रविवार को शाम 8 बजे श्री शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण में अगली बैठक रखी गई है, जिसमें सभी विप्रजनों से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
बैठक में आशीष शर्मा , अभय भट्ट, गणेश मिश्रा, जमना चौबे, अनुराग लवली मिश्रा, पवन तिवारी, शिवेंद्र तिवारी, संजय बिदोलिया, धीरज गुरु, अखिलेश हजारी जी ,अनिल बैरागी, पंडित मनु मिश्रा, शांतनु, छोटू दुबे , मिश्रा, वेद दुबे, पंडित श्री अरुण बंटी शुक्ला जी, एडवोकेट अरुण दुबे, एडवोकेट मनीष नगाइच , मुकेश पांडे, अतुल शर्मा, पंडित सतीश तिवारी, पंडित मोनू पाठक, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई, शंकर गौतम, पंडित तुलसीराम तिवारी, सतीश त्रिपाठी, आदित्य शिरोठिया, पंडित श्याम दुबे, रमाकांत मिश्रा अधरोटा , रीकेश चौबे सरपंच, जिला पंचायत सदस्य जय हजारी जी , मगन बाजपेई, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..