रामनवमी निमंत्रण हेतु शहर में निकलेगी विशाल संदेश वाहन रैली..🚩

Spread the love

आज गुरुवार शाम 6:00 बजे निकलेगी विशाल संदेश वहां रैली..

धर्मप्रेमियों से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील..

दमोह। आज मोरगंज गल्ला मंडी से विशाल संदेश वाहन रेली निकलेगी जो घंटाघर से होते हुए टॉकीज चौराहा से गड़ी मोहल्ला होते हुए समन्ना सुखराम बाबा मंदिर जो की बहुत ही प्राचीन हनुमान जी का मंदिर है पहुंचेगी वहां पूजा अर्चन कर पुनः वापस बड़े पुरा तिराहा से पठानी मोहल्ला होते हुए महाकाली चौराहा , बड़े पुल , धगट चौराहा से कनेटकर भवन से पलंदी चौराहा से होते हुए घंटाघर बुदा बहू मंदिर में संपन्न होगी सभी हिंदू सनातनी सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनो से अपील है कि अपने इष्ट मित्रों के साथ समय से पूर्व शाम 5:00 बजे मोरगंज गल्ला मंडी अवश्य पहुंचे और संदेश यात्रा में शामिल होकर रामनवमी की भव्य शोभा यात्रा के लिए सभी को आमंत्रण हेतु निकलेगी सभी सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम के कार्य में सहभागी अवश्य बने।

राम उत्सव समिति के संयोजक विक्रांत गुप्ता जी ने सभी धर्म प्रेमी हिंदू समाज सेवी संगठनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर बाहर रैली को एवं श्री प्रभु राम जी के कार्य को भव्य एवं दिव्या बनाएं।

विशाल संदेश वाहन रैली आज शाम 6 बजे, रामनवमी शोभायात्रा के लिए दिया जाएगा आमंत्रण

रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार शाम 6:00 बजे मोरगंज गल्ला मंडी से एक विशाल संदेश वाहन रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए श्रद्धालुओं को रामनवमी की भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का आमंत्रण देगी।

रैली का शुभारंभ श्री राम मंदिर मोरगंज गल्ला मंडी से होगा, जहां से यह घंटाघर, टॉकीज चौराहा, गड़ी मोहल्ला होते हुए समन्ना स्थित प्राचीन सुखराम बाबा मंदिर पहुंचेगी।

यहां श्रद्धालु भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इसके बाद रैली बड़े पुरा तिराहा, पठानी मोहल्ला, महाकाली चौराहा, बड़े पुल, धगट चौराहा, कनेटकर भवन और पलंदी चौराहा से होते हुए पुनः घंटाघर स्थित बुढ़ा बहू मंदिर परिसर में संपन्न होगी।

राम उत्सव समिति के संयोजक विक्रांत गुप्ता ने सभी धर्मप्रेमी हिंदू समाज, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से अपील की है कि वे अपने इष्ट मित्रों के साथ शाम 6:00 बजे से पूर्व मोरगंज गल्ला मंडी पहुंचकर इस संदेश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि यह रैली रामनवमी की भव्य शोभायात्रा के लिए जन-जन तक निमंत्रण पहुंचाने का माध्यम बनेगी।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में रामभक्ति और धार्मिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है।

सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन आयोजन में सहभागी बनकर प्रभु श्रीराम के कार्य को भव्य और दिव्य बनाने में अपना योगदान दें।

About The Author