रहली क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को मिली नई दिशा: मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने किया ऐतिहासिक भूमिपूजन..
दमोह। रहली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी का गरिमामय आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने रहली विधायक पंडित गोपाल भार्गव के साथ चीतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निर्मित किए जा रहे विशेष बाड़ों (एनक्लोज़र) का विधिवत भूमिपूजन किया। यह पहल प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा जैव विविधता के संवर्धन की दिशा में एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने निकट प्रवाहित बामनेर नदी में 10 कछुओं को जल में छोड़ा। यह कदम प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जीव-जंतुओं के संरक्षण की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की पहल से पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र न केवल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनकर उभरेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए रोजगार और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर भी सृजित करेगा। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय हस्तशिल्प, खानपान और परिवहन सेवाओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी ने मुहली ग्राम पंचायत के सुदूर वनांचल में निवासरत श्री हरिदास रैकवार की टपरिया के आँगन में बैठकर पारंपरिक बुंदेलखंडी स्वादिष्ट भोजन का आत्मीय वातावरण में आनंद लिया। यह दृश्य सादगी और जनसंपर्क की मिसाल बन गया, जिसकी उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की।


विशेष संयोग यह भी रहा कि आज मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन था। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ और यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम पूरे उत्साह और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..