माइसेम सीमेंट ने ग्राम सुहाव में बनाया सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन, ग्रामीणों ने जताया आभार..
दमोह (म.प्र.)। जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत सुहाव में विकास कार्यों को नई गति मिली है। ग्राम पंचायत के विशेष अनुरोध पर माइसेम सीमेंट कंपनी द्वारा गांव में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया है। भवन के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवन का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ संतोषजनक तरीके से किया गया है। इसमें समुचित विद्युत फिटिंग्स के साथ-साथ पेयजल की सुविधा के लिए पाइपलाइन एवं नल की पूरी व्यवस्था की गई है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 18 मार्च 2026 से इस भवन के रखरखाव एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से ग्राम पंचायत सुहाव को सौंप दी गई है।

ग्राम पंचायत के सरपंच श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर एवं सचिव श्री कमल सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से कंपनी के इस जनहितैषी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है। सरपंच श्री ठाकुर ने कहा कि यह सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा और ग्रामीणों को एक सुसज्जित मंच उपलब्ध कराएगा।
पंचायत प्रशासन ने विश्वास जताया है कि इस भवन के माध्यम से गांव में सामुदायिक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का संचालन सुगमता से किया जा सकेगा।
वहीं ग्राम पंचायत सुहाव के ग्रामीणों ने भी कंपनी के इस सराहनीय कार्य के प्रति ‘कोटि-कोटि आभार’ व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..