दमयंतीपुरम में परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर बैठक, भव्य शोभायात्रा की बनी रूपरेखा..

Spread the love

दमयंतीपुरम में परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर बैठक, भव्य शोभायात्रा की बनी रूपरेखा..
दमोह। शहर से लगे दमोह-कटनी बायपास स्थित दमयंतीपुरम कॉलोनी में रविवार को भगवान परशुराम प्रकट उत्सव (20 अप्रैल) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन पंडित योगाचार्य कृष्ण कुमार परोहा, पंडित अखिलेश दुबे एवं युवा साथी आदित्य सारोठिया के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कॉलोनी के विप्र बंधुओं ने उत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो लोग बैठक में शामिल नहीं हो सके हैं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर उत्सव की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आगामी दिनों में एक-दो और बैठकों का आयोजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होंगे कॉलोनीवासी
बैठक की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी विप्र बंधुओं ने 20 अप्रैल को अपने-अपने वाहनों से परिवार सहित सिविल वार्ड स्थित शिव-पार्वती मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने की भी बात कही गई।
पंडित योगाचार्य कृष्ण कुमार परोहा ने कहा कि समाज को संगठित रखने के लिए इस प्रकार की बैठकों का आयोजन हर ग्राम और वार्ड में होना चाहिए। इससे न केवल सामाजिक एकता मजबूत होती है, बल्कि आयोजनों को भी भव्य स्वरूप देने में सहयोग मिलता है। उन्होंने सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
वहीं पंडित अखिलेश दुबे और आदित्य सारोठिया ने जानकारी दी कि अब कॉलोनी में प्रत्येक माह इस तरह की बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समाज में आपसी मेल-मिलाप और परिचय बना रहे तथा सामूहिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
बैठक के अंत में सभी विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम प्रकट उत्सव में मातृशक्ति, युवाओं एवं परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प।

बैठक में मुख्य रूप से पंडित मुकेश कुमार दुबे शिक्षक , पंडित दिलीप मिश्रा, पंडित भगवती प्रसाद दबे, पंडित मिथिलेश कुमार दबे, पंडित कपिल पांडे, पंडित प्रदीप बाजपेई, पंडित कृष्ण कुमार परोहा, पंडित राकेश परोहा, पंडित अखिलेश दुबे, पंडित आदित्य सरोठिया, पंडित कमलेश दबे, पंडित गणेश मिश्रा जी रहे।

About The Author