स्थायी वारंटी फरार आरोपी पुणे से गिरफ्तार, पटेरा पुलिस की कार्रवाई..
फैमिली कोर्ट के वारंट पर लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल..
दमोह। मध्य प्रदेश पुलिस के तहत थाना पटेरा पुलिस ने स्थायी वारंटी के रूप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर फरार था।
जानकारी के अनुसार, प्रिन्सिपल फैमिली कोर्ट दमोह द्वारा प्रकरण क्रमांक MJCR/0000335/25 में वसूली वारंट एवं माननीय कुटुंब न्यायालय दमोह से प्रकरण क्रमांक 170/24 दिनांक 07/08/2025, धारा 125(3) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था। इस मामले में आरोपी दिनेश पिता उत्तम पटैल, निवासी सतरिया थाना पटेरा, वर्ष 2024 से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम को पुणे (महाराष्ट्र) भेजा गया।
पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में उत्तर महालुंगे एमआईडीसी क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को दमोह लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर के साथ प्रधान आरक्षक प्रमोद चौबे (96) एवं आरक्षक अनिल सिंह (152) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्थायी वारंटी फरार आरोपी पुणे से गिरफ्तार, पटेरा पुलिस की कार्रवाई..


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..