डायल-112 की सक्रियता से गुम बालक सकुशल परिजनों को सौंपा..
दमोह। थाना बटियागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गंज बरखेरा में एक 12 वर्षीय गुम बालक को डायल-112 टीम की तत्परता से सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 अप्रैल 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना मिली कि एक बालक ग्राम गंज बरखेरा में रास्ता भटक गया है और अपनी सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 कंट्रोल रूम दमोह से तत्काल एफआरवी-14 वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुँची टीम में आरक्षक राकेश ठाकुर एवं पायलट कोमल अहिरवार ने बालक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बालक की पहचान कार्तिक साहू (पिता– बद्री साहू, उम्र 12 वर्ष, निवासी ग्राम घनश्यामपुरा) के रूप में हुई।
डायल-112 टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए बालक के परिजनों का पता लगाया और उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य से पुलिस की कार्यप्रणाली पर आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..