भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर मातृशक्ति की सक्रियता, भव्य शोभायात्रा की तैयारियां तेज
परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर मातृशक्ति की बैठक, तैयारियों को मिली गति
भव्य शोभायात्रा के लिए पीले चावल से निमंत्रण, महिलाओं ने लिया संकल्प
20 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्रा, समाज से सहभागिता की अपील
दमोह। जिले में आगामी 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले भगवान परशुराम प्रकट उत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर से शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है, जिसमें विप्र समाज के सभी वर्गों की सहभागिता देखने को मिल रही है।

इसी क्रम में रविवार को पवित्र बंधन मैरिज गार्डन में समस्त मातृशक्ति द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान परशुराम प्रकट उत्सव एवं शोभायात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। उपस्थित महिलाओं ने एकजुट होकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में तय किया गया कि सभी मातृशक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्राम, वार्ड एवं नगर में पीले चावल , सोशल मीडिया , दूरभाष के माध्यम से निमंत्रण देंगी ताकि अधिक से अधिक लोगों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाए , बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हो सकें।
मातृशक्ति ने जिले की सभी महिलाओं, विप्र समाज के बंधुओं एवं युवाओं से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करें। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि भगवान परशुराम प्रकट उत्सव जिले में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करते हैं। इस बार भी आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..