डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसे में घायल 3 लोगों की बची जान..

Spread the love


डायल-112 की तत्परता से सड़क हादसे में घायल 3 लोगों की बची जान

बटियागढ़ क्षेत्र की छोटी छिराई घाटी में देर रात हुआ हादसा, पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया

दमोह।
थाना बटियागढ़ क्षेत्र अंतर्गत छोटी छिराई घाटी में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में डायल-112 की तत्परता से तीन गंभीर घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 2 बजे बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर खाई में जा गिरे। घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही दमोह 112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक देवेश तिवारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बटियागढ़ की डायल-112 वाहन FRV-14 को मौके के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंचे डायल-112 टीम के आरक्षक राकेश ठाकुर और पायलट कोमल अहिरवार ने देखा कि दुर्घटना के कारण बाइक खाई में गिर गई थी और तीनों घायल गंभीर अवस्था में थे। टीम ने बिना देरी किए सभी घायलों को वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका।
डायल-112 की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

About The Author

You may have missed