आज भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
दमोह। भगवान विष्णु के छठवें अवतार एवं विप्र कुल शिरोमणि भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव आज सोमवार को पूर्ण भक्ति भाव एवं भव्यता से मनाया जाएगा। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि आज प्रातः 8ः00 बजे पॉलिटेक्निक के पास परशुराम टेकरी पर भगवान परशुराम का पूजन, अर्चन, हवन एवं प्रसाद वितरण होगा।

प्रातः 10ः00 बजे से शिव पार्वती मंदिर में सुंदरकांड प्रारंभ होगा एवं शाम 5ः00 बजे यहीं से एक भव्य शोभा यात्रा प्रस्थान करेगी जो कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, राय चौराहा, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक चौराहा होते हुए शिव पार्वती मंदिर पर समापन होगा तथा यहां पर शाम 7ः30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..