डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को मिली समय पर मदद..
दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुरा पुल पर मंगलवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना में डायल-112 टीम की तत्परता से तीन घायलों की जान बचाई जा सकी। फोर व्हीलर और ट्रक के बीच हुई इस टक्कर में तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 4 बजे चैनपुरा पुल पर दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को मिली। सूचना मिलते ही तत्काल चौकी नरसिंहगढ़ में तैनात डायल-112 वाहन एफआरवी 05 को मौके के लिए रवाना किया गया।
दमोह 112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक राम नरेश ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। डायल-112 टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं।
आरक्षक 593 नरेंद्र सिंह और पायलट सचिन पटेल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल एफआरवी 05 वाहन से जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
समय पर मिली मदद से बची जानें
स्थानीय लोगों ने डायल-112 टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
सोते समय पत्नी पर पति का जानलेवा हमला, डायल-112 की तत्परता से बची महिला की जान..
दमोह। जिले के तारादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनाई में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर सोते समय धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को डायल-112 टीम की तत्परता से समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को प्रातः करीब 5 बजे आरोपी पति हुकम आदिवासी ने अपनी पत्नी रश्मि आदिवासी पर सोते समय जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को मिलते ही तत्काल एफआरवी वाहन क्रमांक 19 को मौके के लिए रवाना किया गया। दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक राम नरेश ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम को तत्काल घटनास्थल पहुंचने के निर्देश दिए।
एफआरवी स्टाफ आरक्षक 665 देवकरण एवं पायलट नीरज वर्मा मौके पर शीघ्र पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल तेंदूखेड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..