दमोह पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर जगह जगह स्वागत..
युवा नेता कृष्णा पटैल के नेतृत्व में पुराना थाना पर हुआ भव्य स्वागत..
दमोह/- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर अपने संगठनात्मक प्रवास पर दमोह पधारे जहां स्थानीय पुराना थाना दमोह पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन में युवा भाजपा नेता कृष्णा पटैल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने बड़े ही गर्म जोशी के साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत और अभिनंदन किया इस सभी युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष को देव श्री जागेश्वर नाथ जी महादेव बांदकपुर धाम का चित्र भेंट किया गया।
युवा भाजपा नेता कृष्णा पटैल ने कहा कि हम सब गौरवान्वित है कि हम सभी के बीच में आज प्रदेश अध्यक्ष पधारे हैं उनका मार्गदर्शन प्रकार निश्चित रूप से युवाओं में एक नई ऊर्जा और चेतना का संचार हुआ है हम सब अपने यशस्वी जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में दमोह जिले में संगठनात्मक कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करेंगे और युवा मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे ।
पुराना थाना पर हुए स्वागत में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही ।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..