हटा पुलिस ने 2 दिन में सुलझाई चोरी, साला ही निकला मास्टरमाइंड
जीजा के घर चोरी करने वाला साला गिरफ्तार, हटा पुलिस ने 2 दिन में किया खुलासा
वैवाहिक कार्यक्रम में हुई लाखों की चोरी सुलझी, रिश्तेदार ही निकला आरोपी
4.71 लाख के जेवर-नकदी बरामद, साले ने दोस्त संग रची थी चोरी की साजिश
हटा। नगर के नवोदय वार्ड में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी की वारदात का हटा थाना पुलिस ने महज दो दिन में खुलासा कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी का आरोपी फरियादी का साला ही निकला, जिसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर जीजा के घर से जेवर और नकदी पार कर दी।

थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी मनीष साहू पिता कल्लू साहू एवं एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी सहित कुल करीब 4 लाख 71 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी का सामान रुसल्ली मार्ग स्थित पुलिया के नीचे छिपाकर रखा था, जहां से पुलिस ने बरामदगी की।
दरअसल, 28 अप्रैल को फरियादी मोती साहू ने हटा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले में हटा पुलिस ने अपराध क्रमांक 184/26 के तहत धारा 331 एवं 305 बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के आधार पर दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया गया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..