ट्रेक्टर ट्राली में रखी लोहे की सरियां पेट में घुसी, बाइक सवार गंभीरदेहात थाना के समन्ना वेयर हाऊस के पास हुआ हादसा..

Spread the love

ट्रेक्टर ट्राली में रखी लोहे की सरियां पेट में घुसी, बाइक सवार गंभीर
देहात थाना के समन्ना वेयर हाऊस के पास हुआ हादसा..


दमोह।
देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी अंतर्गत समन्ना
गांव के वेयर हाऊस के पास रविवार की रात करीब ८ बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक चालक सड़क किनारे खड़े ट्रेक्टर ट्राली से टकरा गया। जिसमें रखीं लोहे की रॉड उसके पेट में घुस गई।
जानकारी के अनुसार सतरिया निवासी दामोदर पटेल
बाइक से अपने गांव जा रहा था।

रास्ते में समन्ना वेयर हाऊस के पास एक ट्रेक्टर ट्राली खड़ी थी। जिसमें पीछे से लोहे की राड रखीं हुई थीं। अंधेरा होने की वजह से सरियां नजर नहीं आ रहीं थीं। साथ ही ट्रेक्टर की लाइट भी नहीं जल रहीं थीं। जिससे बाइक सवार दामोदर पटेल से ट्राली से टकराया और उसके पेट में लोहे की सरियां जा घुसीं। इसी दौरान दमोह निवासी शरीफ खान वहां से निकल रहे थे। उन्होंने युवक को देखा और रूके। पास जाकर देखा तो पेट में लोहे की सरियां घुसी थीं।

इसके बाद तत्काल जबलपुर नाका पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल को जिला अस्पताल लेकर आए। उन्होंने बताया कि घायल के पास रुपयों से भरा एक बैग भी था। जिसे उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में अस्पताल में परिजन आ गए। इधर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनका यह है कहना
अस्पताल प्रबंधक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घायल की स्थिति गंभीर है लोहे की छड़े पेट में जाने के कारण स्थिति गंभीर होने के कारण इनका जबलपुर रेफर किया गया है।

About The Author