पथरिया मार्ग पर ट्राइबर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 3 गंभीर घायल..
संगीत कार्यक्रम में जा रहे कलाकार हादसे का शिकार, दो को जबलपुर रेफर..
दमोह। दमोह-पथरिया मार्ग पर तिंदोनी के पास रविवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें संगीत कलाकारों से भरी ट्राइबर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर और नागपुर के कलाकार एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पथरिया जा रहे थे। इसी दौरान बस को क्रॉस करते समय कार अनियंत्रित होकर सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
हादसे में चालक सहित अभिषेक पटेल, प्रवीण पटेल और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चालक और युवती को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी अमित गौतम पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। वहीं अन्य घायल कलाकारों को उपचार के बाद दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..