खजरी गांव में ज़मीनी विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष—7-8 लोग घायल..
दमोह देहात थाना क्षेत्र के खजरी गांव में सोमवार सुबह ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब 7 से 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा गया।
दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक डेलन और पूरन लाल अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान लेकर कार्रवाई शुरू की।
घायलों में एक पक्ष से संजय कुमार, रामकुमार (पिता गुलाब), सीता रानी (पति रामकुमार) और सुषमा (पति संजय) शामिल हैं।
वहीं दूसरे पक्ष से मुकेश रजक, गोटीराम, चंद्रभान और फूल रानी रजक घायल हुए हैं।
देहात थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर काउंटर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..