दमोह में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव करते मिले 4 बस चालक..
दमोह यातायात पुलिस ने यात्री बस चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने शहर के किल्लाई नाका चौराहे पर बसों की सघन चेकिंग की।
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को ने यातायात स्टाफ के साथ मिलकर यात्री बसों के दस्तावेजों की जांच की और ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से बस चालकों की ड्रिंक एंड ड्राइव जांच की।
6 बसें जब्त, 34 हजार रुपये का वसूला गया जुर्माना..
चेकिंग अभियान के दौरान कुल 6 बसों को जब्त किया गया। इनमें 4 बस चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए, जबकि 2 बसों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके साथ ही संबंधित बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजने की कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मौके पर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले 7 बस चालकों से कुल 34 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क वसूला गया।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..