भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक संपन्न..

Spread the love

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग सफलता पूर्वक संपन्न..


कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहा भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग..

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग बना कार्यकर्ता निर्माण का सशक्त मंच..

दमोह – भारतीय जनता पार्टी दमोह द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग (9 एवं 10 मई) का द्वितीय दिवस सुव्यवस्थित विभिन्न विषयों पर क्रमबद्ध सत्र आयोजित कर कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त किया गया।


प्रथम दिवस के छह सत्रों एवं रात्रि विश्राम के पश्चात द्वितीय दिवस की शुरुआत योग एवं व्यायाम के साथ हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को स्वस्थ जीवनशैली एवं अनुशासन का संदेश दिया गया।


द्वितीय दिवस में सप्तम सत्र के विषय विचार परिवार में भाजपा के वैचारिक आधार, संगठन के प्रेरणा स्रोत एवं राष्ट्रवादी विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक अनुराग प्यासी ने कार्यकर्ताओं को विचार परिवार की मूल भावना से अवगत कराया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्रीमती सोना बाई अहिरवार ने की।


अष्ठम सत्र कार्य विस्तार विषय पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं जनसंपर्क बढ़ाने के उपाय बताए गए। इस सत्र को मध्यप्रदेश शासन में वन मंत्री दिलीप अहिरवार ने संबोधित किया। एवं सत्र की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरू ने की।


नवम सत्र में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। वक्ता प्रदेश मंत्री एवं दमोह जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह ने कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सींग ने की।


दशम सत्र में देश के समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक विषय में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, सामाजिक चुनौतियों एवं संगठन की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ता संभागीय प्रशिक्षण वर्ग संयोजक जाहर सिंह ने कार्यकर्ताओं को सजग एवं सक्रिय रहने का संदेश दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री भाव सिंह लोधी ने की।


एकादश सत्र में “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर वक्ता विवेक चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके निरंतर विकास, सही मार्गदर्शन एवं जिम्मेदारी के निर्वहन पर विशेष जोर दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष बहादुर पटेल ने की।


द्वादश एवं समापन सत्र में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रदेश मंत्री एवं दमोह जिला प्रभारी श्रीमती अर्चना सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक, प्रशिक्षण वर्ग संभाग प्रभारी जाहर सिंह, जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अभिषेक भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीत पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू कटारे मंचासीन रही।


विधायक जयंत मलैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारों की उपलब्धियां बहुत है यदि हम पूर्ववर्ती गैर भाजपा सरकारों से तुलना करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में अधोसंरचना को लेकर बहुत अधिक विकास कार्य किए गए हैं चाहे हम एयरपोर्ट, एयरवेज, रेलवे विस्तारीकरण एवं माल परिवहन, ग्रामीण एवं शहरी सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग, मेट्रो रेल संचालन, पावर प्रोजेक्ट, सिंचाई परियोजनाएं, लघु एवं मध्यम उद्योग एवं विभिन्न क्षेत्रों में स्थाई विकास के विचार से विकास परियोजनाएं संचालित हो रही है। हम गर्व से यह कह सकते हैं कि भाजपा सरकार व्यक्ति उत्थान एवं विकास के लिए सतत् कार्य कर रही है। इन सभी योजनाओं को प्रशिक्षण वर्ग में आप सभी ने अपने में समाहित किया यह प्रशिक्षण वर्ग की विशेषता है ।


राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सबसे अच्छा कार्यकर्ता वह है जो देश और समाज के उत्थान एवं विकास के लिए कार्य करता है जो कार्यकर्ता राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने एवं देश के विकास के लिए सतत् कार्य करता है वही भाजपा कार्यकर्ता है प्रशिक्षण वर्ग में हमें बहुत से विषयों पर सीखने को मिला का जो यहां सीखा उन विचारों को समाज एवं बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रशिक्षण वर्ग का प्रमुख उद्देश्य है।


दमोह सांसद राहुल सह लोधी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग की यही विशेषता होती है कि विषय वक्ता और श्रोता पूर्ण मनोयोग धैर्य एवं एकाग्रता के साथ वर्ग में स्वयं को समाहित कर लें। वर्ग में वरिष्ठ युवा सभी कार्यकर्ता एक साथ एक परिसर में एक समान दैनिक दिनचर्या और समन्वय के साथ इस प्रकार जुड़े जैसे एक मोती की माला में मोतियों को पिरोया जाता है
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग समय पर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा को संचारित करने के लिए आयोजित किए जाते हैं
जाहर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में आपने जो विभिन्न विषयों पर ज्ञान समाहित किया है वह आपको आपका दायित्व बोर्ड निर्वहन में उपयोगी होगा।


प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में सभी वरिष्ठ कनिष्ठ युवा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण एक परिवार, धीर गंभीर भाव के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं इसकी मुझे बहुत खुशी है।


अभिषेक भार्गव ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता गण सांसद विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण जब इस प्रशिक्षण वर्ग में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हैं तो यह सफलता का घोतक होता है क्योंकि जो युवा कार्यकर्ता है उन्हें आप सभी से वर्ग में एकाग्रचित मन से प्रशिक्षण लेने में ऊर्जा प्राप्त होती है ।
जिला अध्यक्ष श्याम ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता बगिया के उस फूल के समान है जिसकी महक ही संगठन को चला रही है किसी भी प्रशिक्षण वर्ग में व्यवस्थित व्यवस्था टीम ही वर्ग की सफलता का प्रमुख माध्यम है आप सभी ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण लिया ।

नयी शुरुआत उसी दिन से हो गई थी जब मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुए थे जिला पदाधिकारी का वक्ता गण ने मंडल स्तर पर व्यवस्थित एवं महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्माण किया। प्रशिक्षण वर्ग की सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं है यह सामूहिक दायित्व बोध के कारण है।


अंत में विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाल रहे व्यवस्था प्रमुखों एवं उनके सहयोगियों का अतिथियों ने भाजपा दुपट्टा पहनकर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में अतिथियों सहित किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल पटेल अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कर समिति सदस्य श्रीमती अनीता सिंह, वर्ग संयोजक जिला महामंत्री अरुण तिवारी सहसंयोजक, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, सह संयोजक मनीष सोनी, वर्ग नियंत्रक सतीश तिवारी, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष एवं आवास प्रमुख राघवेंद्र सिंह परिहार, जिला उपाध्यक्ष एवं भोजन व्यवस्था प्रमुख मनीष तिवारी , जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज, संजय यादव, मंच व्यवस्था प्रमुख प्रमोद विश्वकर्मा, सह व्यवस्था प्रमुख एवं जिला मंत्री भरत यादव, वर्ग व्यवस्था सदस्य श्रीमती रश्मि साहू, डिजिटल व्यवस्था प्रमुख रिंकू गोस्वामी, मोबाइल पार्किंग व्यवस्था प्रमुख एवं जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सहित अन्य जिला पदाधिकारी गण एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

About The Author