जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर..
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर अभाना के पास रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में शासकीय शिक्षक वीरेंद्र कुमार मेहरा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे जनगणना कार्य से लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार मेहरा पिता स्वर्गीय बेसाखू मेहरा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अभाना शासकीय शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। वे इन दिनों जनगणना कार्य की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। रविवार रात ड्यूटी से घर लौटते समय अभाना के पास हादसे का शिकार हो गए।
घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण और ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई कंछेदी मेहरा ने बताया कि वीरेंद्र कुमार जनगणना कार्य में लगे हुए थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलने पर नोहटा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। शिक्षक की अचानक मौत से शिक्षा विभाग सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..