करैया फाटक के पास बाइक-आइशर की भीषण टक्कर, तीन युवक गंभीर, जबलपुर रेफर..
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप कटनी मार्ग स्थित करैया फाटक के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल और आइशर वाहन की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आइशर चालक वाहन के केबिन में फंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि आइशर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में ही फंस गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा चालक को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए एसडीईआरएफ टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गयामौके
पर चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक सचिन नामदेव, सुमन तथा जिला अस्पताल से प्रधान आरक्षक गनेश पहुंचे और राहत कार्य में जुटे रहे।जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिजीत और डॉ. यशपाल ने बताया कि हादसे में घायल विजय जनना अहिरवार (25), गुड्डे पिता कूरे अहिरवार (25) और मुलायम अहिरवार (25) निवासी करैया फाटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..