पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दमोह-सागर मार्ग पर लगाया जाम..
दमोह शहर के सागर नाका चौकी अंतर्गत बरमासा क्षेत्र में सोमवार सुबह पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष खाली कुप्पे और बर्तन लेकर दमोह-सागर मार्ग पर सड़क पर बैठ गए और पानी की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सुबह करीब 9 बजे सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर अड़े रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कौंरासा क्षेत्र में बनी पानी की टंकी से पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण बरमासा इलाके तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग लंबे समय से जलसंकट का सामना कर रहे हैं, जिससे नाराज होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
पानी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, दमोह-सागर मार्ग पर लगाया जाम..


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..