ड्रिंक एंड ड्राइव में 5 बस चालक पकड़े गए, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना..
दमोह यातायात पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले बस चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 यात्री बसों को जब्त किया। मामले में सोमवार को माननीय न्यायालय ने सभी चालकों पर कुल 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को ने 9 और 10 मई को यातायात स्टाफ के साथ शहर के किल्लाई नाका चौराहे पर यात्री बसों के दस्तावेजों की सघन जांच की। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव करते पाए गए 5 बस चालकों की बसें क्रमांक MP04 PA3043, MP41 P0997, MP34 ZC2549, MP51 P0868 और MP15 PA0226 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
इन सभी प्रकरणों को 11 मई को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां प्रत्येक चालक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी,सड़क हादसों को लेकर लोगों को दी जा रही समझाइश..
कुम्हारी पुलिस के द्वारा सघन अभियान जारी..
दमोह। जिले मे लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी बृजेश पांडे के नेतृत्व में टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नाबालिग वाहन चालक तथा दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा तेज गति से बचें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..