डायल-112 की तत्परता से रुका 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह, बटियागढ़ के घुंघस गांव में कार्रवाई..
दमोह। जिले के थाना बटियागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुंघस में डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से एक 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। यह कार्रवाई गुरुवार 14 मई 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में मिली सूचना के आधार पर की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम घुंघस निवासी शांतिबाई रैकवार पिता हलकाई रैकवार उम्र 16 वर्ष का विवाह परिजनों द्वारा कराया जा रहा था। सूचना मिलते ही थाना बटियागढ़ में तैनात डायल-112 वाहन एफआरवी-14 को मौके पर रवाना किया गया। दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला आरक्षक विभा तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को भी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक सोनू पटेल एवं पायलट धर्मेंद्र राजपूत ने देखा कि विवाह की रस्में चल रही थीं और बारात आने वाली थी। पुलिस टीम ने तत्काल हस्तक्षेप कर बाल विवाह रुकवाया।
इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..