बढ़ती महंगाई से बिगड़ रहा किचिन का बजट : रीना बौरासी सेतिया..

Spread the love

बढ़ती महंगाई से बिगड़ रहा किचिन का बजट : रीना बौरासी सेतिया

महिला कांग्रेस की पत्रकार वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

दमोह। जिला महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के प्रथम दमोह आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए महंगाई, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चिंता जताई।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कच्चे तेल के दामों में वृद्धि किए जाने से आम लोगों का किचिन बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गृहणियों और मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। जब पत्रकार सवाल पूछते हैं तो उनके साथ धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आती हैं, जो लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है।

रीना बौरासी ने नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामलों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और युवाओं का भरोसा व्यवस्था से उठता जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरा

जिला महिला कांग्रेस प्रभारी रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार केवल लाड़ली बहना योजना का प्रचार कर रही है, जबकि वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार में जगह-जगह अराजकता का माहौल बना हुआ है और आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान है।

महिला नेताओं ने संगठन में प्राथमिकता की उठाई मांग

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र दुबे, सुषमा विक्रम सिंह, परम यादव और विक्रम सिंह सहित अन्य नेताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।

महिला नेताओं ने कहा कि संगठन में उन महिलाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिन्होंने सक्रिय रूप से कार्य किया है और संगठन के लिए दावेदारी प्रस्तुत की है। कार्यक्रम के दौरान अनेक महिला नेत्रियों ने अपने बायोडाटा भी सौंपे।

इस अवसर पर विजय बहादुर, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, एमएस राही, बसंत कुशवाहा, दृगपाल सिंह, शमीम कुरैशी, राव लाखन सिंह, शुभम तिवारी, अभिषेक यादव, रियान खान, मुकेश रोहितास, जीशान पठान, खिल्लू ठाकुर, पप्पू कसोटिया, राजा रौतेला, रमेश राठौर, अजय जाटव, रफीक खान, अखिलेश सोनी, कमला निषाद, गीता लोधी, प्रीति गौतम, संध्या नायक, अमिता सिंह, लीला राठौर, सीताबाई, नीलेश यादव और दुर्गेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।

About The Author