रात के अंधेरे में गांजा तस्करी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

रात के अंधेरे में गांजा तस्करी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार,..
गैसाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा जब्त..


दमोह जिले की मध्यप्रदेश पुलिस के थाना गैसाबाद पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 4 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में गैसाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नकटी तिराहा हटा-पन्ना रोड पर घेराबंदी की।


रात्रि के दौरान बल्ब की रोशनी में संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम छोटेलाल मुडा (40) निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह बताया, जबकि पीछे बैठी महिला ने अपना नाम पद्मिनी कुशवाहा (54) निवासी पुट्टीबंध थाना धानूपाली जिला संभलपुर उड़ीसा बताया।


तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा, सउनि मनोहरलाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटैल, आरक्षक ऋषिराज चौहान, रामसिंह ठाकुर, संदीप कुर्मी, अकरम एवं महिला आरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author