फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ा खुलासा, हीरा कौशल पुलिस अभिरक्षा में..
कूटरचित MBBS डिग्री और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी का आरोप..
दमोह। कोतवाली पुलिस ने फर्जी डॉक्टर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी हीरा सिंह कौशल को अभिरक्षा में लिया है। आरोपी पर फर्जी एवं कूटरचित एमबीबीएस डिग्री, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करने का आरोप है।
आनंद कलादगी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले की जांच थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की जा रही थी।
पुलिस के अनुसार 16 मई 2026 को थाना कोतवाली में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। अपराध क्रमांक 479/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(3), 338, 336(3) एवं 340(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी हीरा सिंह कौशल (45) निवासी कौहेफिजा भोपाल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से कई संदिग्ध व्यक्तियों एवं संस्थाओं के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच और तलाश के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय की गई हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नीतेश जैन, उपनिरीक्षक रोहित द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक अकरम खान, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, अजित दुबे, महेश यादव, घासीराम, आरक्षक नरेंद्र पटैरिया एवं ब्रजेंद्र व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..