दमोह-सागर मार्ग के टोल बैरियर पर देर रात बवाल, कर्मचारियों से मारपीट..
टोल शुल्क विवाद में तोड़फोड़, दो कर्मचारी घायल..
दमोह-सागर मार्ग स्थित टोल बैरियर पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद के बाद करीब दर्जनभर लोगों ने टोल प्लाजा पर हमला कर कर्मचारियों से मारपीट की।
घटना में टोल पर तैनात कर्मचारी ब्रजेंद्र सिंह और महेंद्र परिहार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के बाद आरोपियों ने टोल बैरियर पर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों पर डंडों से हमला कर दिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कई लोग टोल परिसर में दौड़ते और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही अमित गौतम एवं सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र के कुछ लोगों का टोल कर्मचारियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..