हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 25 पेटी अवैध शराब जब्त..
पुलिस को देखकर भागे आरोपी, पीछा कर पकड़ी गई कार..
दमोह जिले की हिण्डोरिया पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 25 पेटी देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है, जबकि कार की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।
द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की होंडा कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम खेर माता मंदिर बांदकपुर के पास वाहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर कार लेकर भाग निकला।
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए कार को खडेरा सिद्ध बाबा मंदिर के पास पकड़ लिया। हालांकि कार चालक पवन ठाकुर निवासी जटाशंकर तथा उसका साथी मुकेश लोधी निवासी टिकरी पिपरिया मौके से फरार हो गए।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी देशी लाल शराब, कुल 225 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बांदकपुर सउनि राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र राजपूत, आरक्षक दीपचंद एवं साइबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी सफलता, पुणे से दस्तयाब हुई नाबालिग..
बांदकपुर क्षेत्र से लापता हुई बालिका को महाराष्ट्र से सुरक्षित बरामद किया..
दमोह जिले की हिण्डोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बांदकपुर क्षेत्र से लापता हुई एक नाबालिग बालिका को पुणे, महाराष्ट्र से सुरक्षित दस्तयाब किया है।
पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 की रात नाबालिग के पिता ने बेटी के घर से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना हिण्डोरिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद ने नाबालिग की जल्द तलाश के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय हुई। दमोह पुलिस ने से समन्वय स्थापित कर नाबालिग को पुणे से सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बांदकपुर सउनि राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगदीश शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री एवं साइबर सेल दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


More Stories
दमोह पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान, साइबर सुरक्षा के प्रति हजारों नागरिकों को किया जागरूक..
पोलियो मुक्त भारत बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की: कलेक्टर प्रताप नारायण यादव..
हटा में मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन की सख्ती, जांच में मिलीं कई अनियमितताएं..