मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत..
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की सबसे बड़ी ताकत: राज्यमंत्री लखन पटेल..
समाज के बच्चे बनें कलेक्टर और उच्च अधिकारी, नाम करें रोशन: डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया..
दमोह। कुर्मी एम्प्लाइज जन कल्याण मंच, दमोह द्वारा शहर के जबलपुर नाका स्थित एक निजी होटल में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मुख्य अतिथि तथा राज्य पिछड़ा कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुर्मी समाज के छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और मेधावी विद्यार्थी समाज तथा देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कार अपनाने, माता-पिता की सेवा करने और बड़ों का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की बेटियां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर नई मिसाल कायम कर रही हैं, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। वहीं राज्य पिछड़ा कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कलेक्टर सहित उच्च प्रशासनिक पदों तक पहुंचने और न्यायप्रिय एवं सेवाभाव के साथ कार्य कर समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..