जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर राज्यमंत्री लोधी ने अधिकारियों को दिए निर्देश..
दमोह, 22 मई 2026। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सुविधा, सुरक्षा तथा विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसके बल पर क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी रखी जाएगी।


More Stories
कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..
समरसता का संदेश लेकर दमोह पहुंची संत रविदास महाराज की कलश यात्रा, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत..
जबेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की वारदात का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार..