पटेरा पुलिस की कार्रवाई, 2.864 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार..
दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 2 किलो 864 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर 23 मई 2026 को पटेरा पुलिस ने घेराबंदी कर बहादुर सिंह पिता मिट्ठू सिंह आदिवासी राजगौड़ (35 वर्ष), निवासी जेर (इमलिया), थाना पटेरा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलो 864 ग्राम अवैध गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही जब्त गांजे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ एवं तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ साइबर सेल का भी सराहनीय योगदान रहा।


More Stories
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
दमोह पुलिस की रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त, 62 वारंट तामील, 18 आबकारी प्रकरण दर्ज..
दमोह पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार..