उड़ीसा के तीन आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट मामले में पुलिस की कार्रवाई
दमोह जिले के पटेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार थाना पटेरा में दर्ज अपराध क्रमांक 166/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना के दौरान आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उड़ीसा निवासी तीन आरोपियों को 24 मई 2026 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में जितुन जाला (25), प्रिया क्रांति जाला (19) एवं वृदावति कलता (30) शामिल हैं। तीनों आरोपी उड़ीसा राज्य के बौद्ध जिले के टिलाटींगा गांव के निवासी बताए गए हैं।
कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक बी.पी. अहिरवार सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..