पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
1.62 लाख रुपये का अवैध गांजा जब्त, तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू
दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 25 मई 2026 को पटेरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घनश्याम पिता पूरन सिंह लोधी (50 वर्ष) निवासी सारंगपुरा, थाना पटेरा को 10 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पटेरा में अपराध क्रमांक 167/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले में गांजा सप्लाई करने वाले स्रोत और तस्करी नेटवर्क की तलाश की जा रही है।
इन अधिकारियों की रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी पटेरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक रूपलाल, आरक्षक नीतेश, गब्बर सिंह राजपूत, सुरेश लोधी तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तेन्दूखेड़ा पुलिस ने 11 दिन बाद नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब..
सागर जिले से बरामद कर परिजनों को सौंपा, पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई
दमोह। तेन्दूखेड़ा थाना पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द करने में सफलता हासिल की है। बालिका 14 मई 2026 को ग्राम बैलवाड़ा से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना तेन्दूखेड़ा में अपराध क्रमांक 211/2026 के तहत धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था।
प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदौरिया एवं एसडीओपी अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की गई।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 25 मई 2026 को गोपालपुरा, थाना देवरी जिला सागर से नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस टीम की मेहनत लाई रंग
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र बागरी, सउनि संजय सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, सालिम खान, आरक्षक नीरज नामदेव, कुंवर सिंह, रणधीर दांगी, गोपाल सिंह, नंदलाल कुर्मी, महिला आरक्षक अंकिता मिश्रा, चालक विजय दीक्षित तथा साइबर सेल के सौरभ टंडन, राकेश अठ्या और मयंक मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दोनों मामलों में दमोह पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
पथरिया पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..
मंशा माता मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
दमोह। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पथरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को करीब 2 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परसोरिया और पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
मंशा माता मंदिर के पास मिली सफलता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को गश्त के दौरान उमराही तिराहा स्थित मंशा माता मंदिर के पास सागर की ओर से आ रही लाल रंग की मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा के दो पैकेट मिले।
जांच में बरामद गांजे का वजन लगभग 2 किलोग्राम पाया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
सागर जिले के निवासी हैं आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदराम अहिरवार (30 वर्ष) पिता मोहन अहिरवार निवासी ग्राम नाहरमऊ, थाना बंडा, जिला सागर तथा दामोदर अहिरवार (28 वर्ष) पिता शिवलाल अहिरवार निवासी ग्राम नाहरमऊ, थाना बंडा, जिला सागर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 235/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही गांजे के स्रोत और संभावित तस्करी नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्यामसुंदर दुबे, सहायक उपनिरीक्षक हरगोविंद पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र यादव, आरक्षक संदीप कुर्मी, अमन वाल्मीकि एवं मनीष रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए हैं।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..