तेजगढ़ में पुलिस की सख्ती, 13 वाहनों पर कार्रवाई..
चेकिंग अभियान में 5300 रुपए समन शुल्क वसूला..
ओवरस्पीड और बिना सुरक्षा नियमों वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई..
दमोह/तेजगढ़। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 13 वाहनों के चालान काटे गए तथा कुल 5300 रुपए समन शुल्क वसूला गया।
तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि अभियान के तहत परिवहन एवं यात्री बसों की फिटनेस, दस्तावेज, परमिट, ओवरलोडिंग, यात्री सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स तथा चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी गई।
उन्होंने बताया कि जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके चालकों और संचालकों को समझाइश देने के साथ नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ओवरस्पीड वाहनों की स्पीड मशीन से विशेष निगरानी की गई।
वाहन चेकिंग अभियान में एएसआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, एएसआई खिलान सिंह, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह, आरक्षक चैन सिंह, शैलेश सहित पुलिस स्टाफ मौजूद


More Stories
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं..
शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी का आरोप, लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार..