विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार ने निकाली व्यसन मुक्ति रैली..
दमोह। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार दमोह के युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यसन मुक्ति जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
रैली के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में यात्रियों को नशामुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए। साथ ही लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशा छोड़ने का संदेश दिया।
गायत्री परिवार द्वारा इन दिनों रेलवे स्टेशन पर जल वितरण सेवा भी संचालित की जा रही है। इसी सेवा अभियान के साथ व्यसन मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम को जोड़ते हुए युवाओं ने नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोगों से तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने, अपने परिवार को सुरक्षित रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान “नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो” और “स्वस्थ समाज, नशामुक्त समाज” जैसे संदेशों के माध्यम से जनजागरण किया गया।
इस अवसर पर पंकज हर्ष श्रीवास्तव, भूप सिंह ठाकुर, पुनीत मिश्रा, नीरज हर्ष श्रीवास्तव, भूपेंद्र तिवारी, मृदुल हर्ष श्रीवास्तव, प्रखर गर्ग, सिद्धार्थ पटेल, महेंद्र ठाकुर, लखन तंतुवाय, लखन शुक्ला, आशी गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज गुप्ता, राघवेंद्र नेमा, बृजेश पटेल, बृजेश परिहार, खिलाड़ी रैकवार, अतुल श्रीवास्तव, सुभाष दुबे, सुरेश नामदेव, तहसीलदार गुर्जर, भरत लोधी, राजकुमार नामदेव, लता गर्ग, भूरी रैकवार, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव, देव ऋषि विश्वकर्मा, जयवर्धन, प्रणव मिश्रा, अक्षांश गुप्ता, भूपेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशामुक्त समाज के निर्माण और जनजागरण अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..