फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
दमोह। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कुल 10 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। यह इनाम चार अलग-अलग प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा उनकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वालों को दिया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना तेजगढ़ के अपराध क्रमांक 45/2026, धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार आरोपी शीतल कुर्मी निवासी सुना, थाना देवरी जिला सागर पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 240/2026 में फरार आरोपी भद्दू उर्फ कमलेश आदिवासी, गोविंद उर्फ गुड्डू पटैल, नरेंद्र पटैल तथा देवी पटैल निवासी हरद्वानी पर 1-1 हजार रुपये के मान से कुल 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 300/2026 में फरार आरोपी राज उर्फ बज्जू कुचबंदिया, रघुनाथ कुचबंदिया एवं सुशीला कुचबंदिया निवासी जबलपुर नाका, दमोह पर 1-1 हजार रुपये के मान से कुल 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी प्रकार थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 314/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत फरार आरोपी राजू राजपूत निवासी ग्राम बूढ़ा, हटा पर 1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि जो भी व्यक्ति, कर्मचारी या अधिकारी इन आरोपियों को गिरफ्तार करेगा अथवा ऐसी सटीक और उपयोगी सूचना देगा जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे घोषित नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इनाम प्रदान करने संबंधी अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..