विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर दमोह पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष पहल की गई। इस अवसर पर आनंद कलादगी ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं होता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का आधार होता है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यस्थलों तथा निवास स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया।
दमोह पुलिस ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..