मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थरों से कुचलकर किया लहूलुहान..
सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें, जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर..
दमोह। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ापुरा इलाके में मामूली विवाद के चलते एक युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ापुरा बजरिया वार्ड क्रमांक 8 निवासी कल्लू उर्फ कमलेश अहिरवार (28 वर्ष) पर सामान्य बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने पत्थरों से उसके सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल दमोह लाया गया, जहां डॉ. ऐश्वर्य प्रताप राजपूत एवं डॉ. आशुतोष पटेल ने प्राथमिक उपचार किया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें होने के कारण उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल पहुंचे टीआई, पुलिस ने शुरू की जांच..
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार एवं चौकी प्रभारी एएसआई राकेश पाठक जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घायल और उसके परिजनों से घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज..
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है तथा उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..