राजेन्द्र बिदौल्या बने मप्र न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सह-सचिव
नवीन दायित्व मिलने पर जिला न्यायालय दमोह के कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से की शिष्टाचार भेंट, भेंट किया पौधा
दमोह। मध्यप्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी में जिला न्यायालय दमोह में पदस्थ राजेन्द्र बिदौल्या को प्रांतीय सह-सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा 5 जून 2026 को कार्यकारिणी गठन के दौरान की गई।
प्रांतीय अध्यक्ष ने राजेन्द्र बिदौल्या को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए न्यायिक कर्मचारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
नियुक्ति के बाद राजेन्द्र बिदौल्या ने माननीय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
राजेन्द्र बिदौल्या के प्रांतीय सह-सचिव बनने पर जिला न्यायालय दमोह के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। एस.एन. ओझा, शमीम करैशी, रामकुमार अहिरवार, कुलदीप चचोंदिया, राजेश शर्मा, दीपक गुर्जर, अरुण जैन, लोकेश भार्गव, सुरेन्द्र बरदिया, गिरीश असाटी, मनोज पटैल, विजय लोधी, शांतनु राय, मनोहर गोस्वामी, योगेश रजक, हर्ष ठाकुर, विकास गौतम, यश तिवारी सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि राजेन्द्र बिदौल्या अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए न्यायिक कर्मचारियों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से संगठन के समक्ष रखेंगे।



More Stories
एमपी में शासकीय नौकरी के लिए दो बच्चों की शर्त खत्म करने की तैयारी..
दमोह में पूरी हुई वेब सीरीज की शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मिला बड़ा मंच..
‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत अवैध कारोबारियों पर पुलिस की सख्ती, जिलेभर में चल रहा विशेष अभियान..