श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल टापू का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम से संपन्न..
दमोह। शहर के प्रसिद्ध श्री शिव साईं धाम, बेलाताल टापू स्थित मंदिर का प्रथम वर्षगांठ महोत्सव सोमवार 8 जून 2026 को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
महोत्सव का शुभारंभ प्रातः समस्त विग्रहों के विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ। इसके पश्चात हवन एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए शाम को रेलवे स्टेशन परिसर में जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री शिव साईं सेवा भाव परिवार द्वारा पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आयोजन की सराहना की।
महोत्सव में डॉ. आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, डालचंद असाटी, सुरेश गोरिल्ला, राहुल तांबरकर, डब्बू ताम्रकार, अमित राय, राजू नामदेव, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश सोनी, अभिषेक साहू, विवेक सोनी, उमेश सोनी, राहुल सोनी, ललित गुप्ता, वीरेंद्र पाठक, भोली चौरसिया, रामकुमार नायक, अजय रैकवार, प्रकाश विश्वकर्मा, नितेश सेन, श्रीकृष्ण गुप्ता, अरविंद चौबे, केशव नामदेव, लाल शर्मा, मनीष आहूजा, नीरज सैनी एवं विक्की चावला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म एवं सेवा कार्यों में सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..