अवैध शराब तस्करी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, बटियागढ़ पुलिस की कार्रवाई..
दमोह। बटियागढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रजनी शुक्ला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार पूर्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम फुटेरा कलां में एक बलेनो कार (एमपी 20 जेडबी 2224) से 1050 क्वार्टर देशी लाल मसाला शराब एवं एक वनप्लस मोबाइल फोन जब्त किया गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
इस संबंध में थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। लगातार पतारसी और प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 जून को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुर्मी (26), निवासी अमाटा हाल निवासी विवेकानंद कॉलोनी दमोह, लकी राजपूत (23), निवासी सिविल वार्ड क्रमांक 7 दमोह तथा योगेश राय (26), निवासी रनेह हाल निवासी फुटेरा कलां शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जब्त बलेनो कार, 1050 क्वार्टर देशी लाल मसाला शराब एवं वनप्लस मोबाइल फोन को मामले में साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..