मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद..

Spread the love

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद

शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर हुई चर्चा

दमोह। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत दमोह संसदीय क्षेत्र के सांसद ने दमोह विधानसभा क्षेत्र के दमयंती नगर एवं दीनदयाल नगर मंडल में प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद राहुल सिंह लोधी एवं भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों के निवास पर पहुंचकर उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर विस्तृत चर्चा की।

सांसद ने सेवानिवृत्त शिक्षक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बी.एल. रोहित, साहित्यकार डॉ. प्रेमलता नीलम, शास्त्रीय संगीत क्षेत्र की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार श्रीमती अरुणा उज्जैनकर, वरिष्ठ शिक्षक एवं कवि पं. श्यामसुंदर शुक्ल, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. सुदेश जैन, कथावाचक पं. चंद्रगोपाल पौराणिक, पं. दयाराम पौराणिक, सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ सिंह पवार तथा वरिष्ठ व्यवसायी जसवंत सिंह राजपूत सहित कई प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर संवाद किया।

संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किए गए प्रयासों की सराहना की। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान स्थापित की है तथा सुशासन और विकास के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अरुण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, मनीष तिवारी, जिला मंत्री रानू नामदेव, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, राजेंद्र चौरसिया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author