सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी: दमोह में पदोन्नत पुलिसकर्मियों का अलंकरण समारोह आयोजित..
दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में मंगलवार को पदोन्नति अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को लाल-नीली फित्ती लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में वृद्धि का भी संकेत है। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्याय की स्थापना के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने भी सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता से विभाग की गरिमा तथा जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पहले से अधिक समर्पण, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प लिया। समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..