शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय से जेल भेजा गया
दमोह/पटेरा। थाना पटेरा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना पटेरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 165/2026 के फरार आरोपी बेडीलाल कुर्मी (पटेल) पिता पुतई पटेल निवासी कोटा, थाना पटेरा को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि बल्देव प्रसाद अहिरवार, प्रधान आरक्षक रूपलाल रजक तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राकेश आठ्या एवं आरक्षक मयंक की सराहनीय भूमिका रही।


More Stories
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं..
शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी का आरोप, लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार..