इमलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: XUV कार से 35 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

इमलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: XUV कार से 35 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार..


दमोह। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी इमलिया तेजगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक XUV कार से 35 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से शराब, मोबाइल, नकदी और वाहन सहित करीब 7 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं एसडीओपी तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में चौकी इमलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम चौरई की ओर से स्लेटी रंग की कार में अवैध शराब लेकर आ रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी तेजगढ़ उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने मछली मार्केट के आगे और पानी टंकी के पीछे खेल मैदान के पास घेराबंदी कर XUV कार क्रमांक HR 51BF 5995 को रोक लिया।


पूछताछ में चालक ने अपना नाम जालम सिंह लोधी निवासी बहेरा, थाना दमोह देहात बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 33 पेटी लाल मसाला मदिरा (1650 पाव) और 2 पेटी देशी प्लेन मदिरा सहित कुल 35 पेटी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 315 लीटर और कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक वीवो मोबाइल, 2 हजार रुपये नकद तथा करीब 5 लाख रुपये कीमत की XUV कार भी जब्त की है। कुल जब्त मशरूका की कीमत लगभग 7 लाख 500 रुपये बताई गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं मामले में दो अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


सराहनीय भूमिका..


कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजगढ़ उपनिरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी इमलिया सहायक उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, प्रधान आरक्षक हीरालाल, भगवत प्रसाद पटैल तथा आरक्षक रोहित परिहार, अजय वर्मा और हरिसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About The Author