मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, राज्यमंत्री लखन पटेल बोले— ऐतिहासिक फैसलों ने बदली देश की दिशा और दशा..

Spread the love

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, राज्यमंत्री लखन पटेल बोले— ऐतिहासिक फैसलों ने बदली देश की दिशा और दशा

ग्राम झागर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का किया उल्लेख

दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्राम झागर में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की दिशा और दशा बदलने का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ।

ग्राम झागर पहुंचने पर राज्यमंत्री श्री पटेल ने भगवान गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए नया इतिहास रचा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, विश्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली थी। उसी तरह मोदी सरकार की “हर घर नल से जल” योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ा परिवर्तन ला रही है और करोड़ों परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देशभर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और घर-घर नल कनेक्शन देने का कार्य तेजी से चल रहा है। कई क्षेत्रों में योजना का लाभ मिलने लगा है, जबकि अन्य स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।

राज्यमंत्री पटेल ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति की भी सराहना करते हुए कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और विश्व समुदाय भारत के नेतृत्व का सम्मान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 9,013 दिनों तक लगातार सार्वजनिक जीवन में सेवा देते हुए समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गुजरात मॉडल को विकास और सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश के कई राज्य विकास कार्यों के लिए इसे उदाहरण के रूप में अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना

About The Author