शोभानगर चोरी का खुलासा: 95 हजार के जेवरात बरामद, एक आरोपी और दो नाबालिग पकड़े गए..
दमोह। थाना कोतवाली पुलिस ने शोभानगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार फरियादी आकाश चौरसिया निवासी शोभानगर ने 9 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 2 जून को अपने मित्र के साथ खाटूश्याम दर्शन के लिए गया था। 5 जून की सुबह जब वह वापस घर लौटा तो घर के दरवाजे खुले मिले। घर में रखी अलमारी से एक जोड़ी बड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी छोटी चांदी की पायल, सोने की हाय, चांदी का सिक्का तथा नकदी सहित करीब 95 हजार रुपये का सामान चोरी हो चुका था।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 556/26 के तहत धारा 331(4) एवं 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार ने विशेष टीम गठित की।
जांच के दौरान पुलिस ने नूरी नगर निवासी शाहनबाज उर्फ राजा कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया तथा दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा मशरूका बरामद कर लिया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 95 हजार रुपये बताई गई है। बरामद सामान में चांदी की दो जोड़ी पायल, सोने की हाय तथा चांदी का सिक्का शामिल है।
पुलिस ने आरोपी एवं बाल अपचारियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन अधिकारियों-कर्मचारियों की रही अहम भूमिका..
चोरी का खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक नीतेश जैन, प्रधान आरक्षक हेमंत अवस्थी, प्रधान आरक्षक कलीम खान, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, गनपत, देशराज, नवीन, आयुष मिश्रा एवं नवल यादव शामिल रहे।



More Stories
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक जयंत मलैया ने चलाया स्वच्छता अभियान, प्रबुद्धजनों से किया संवाद..
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, राज्यमंत्री लखन पटेल बोले— ऐतिहासिक फैसलों ने बदली देश की दिशा और दशा..
दमोह में 12 से 18 जून तक जनकल्याणकारी शिविरों की श्रृंखला, हितग्राहियों का होगा पंजीयन और लंबित आवेदनों का निराकरण..