मंगलवार जनसुनवाई में एसपी आनंद कलादगि ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश..

Spread the love

मंगलवार जनसुनवाई में एसपी आनंद कलादगि ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश..

दमोह। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मंगलवार जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।


जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक जांच कर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।


इस अवसर पर एसपी आनंद कलादगि ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को न्याय मिल सके।


जनसुनवाई में प्रिया सिंधी, फेमिदा खान, अंजली अग्निहोत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


पुलिस विभाग द्वारा आयोजित मंगलवार जनसुनवाई के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच संवाद को मजबूत बनाने तथा शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author