हटा में जनकल्याण शिविर संपन्न, सांसद राहुल सिंह लोधी ने वितरित किए लाभ एवं स्वीकृति पत्र..
दमोह। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हटा में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल सिंह लोधी शामिल हुए और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाएं गरीब, किसान, महिला, युवा एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए और पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। जनकल्याण शिविर के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की गई।



More Stories
पुरुषोत्तम मास में सेवा का अनूठा उदाहरण, दमोह रेलवे स्टेशन पर हुआ विशाल भंडारा..
ऑपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो चालकों पर केस..
मंगलवार जनसुनवाई में एसपी आनंद कलादगि ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश..